Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest in collectorate for arrest of electricity officers

Bijnor News: बिजली अफसरों की गिरफ्तारी के लिए कलक्ट्रेट में किसानों का धरना

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in collectorate for arrest of electricity officers
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी, बिलाई चीनी मिल का समस्त भुगतान कराने, जर्जर तार बदलने आदि मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। देर शाम एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर किसान शांत हुए और किसान नेताओं ने एक सप्ताह का समय देते हुए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान सेंटमेरी चौराहे पर एकत्र हुए, यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, मंडल प्रभारी आईटी सेल गौरव सिंह के कहां कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान को न्याय और उनका हक दिलाने के लिए संगठन हर कदम उठाने को तैयार है। कहा कि लगभग एक माह पूर्व स्वाहेड़ी निवासी किसान शुभम की विद्युत विभाग की धोर लापरवाही से मृत्यु हो गई थी। उसमें नामजद रिपोर्ट के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

संगठन ने कलक्ट्रेट में दो बार धरना दिया, लेकिन अधिकारियों के ठोस कार्यवाही के आश्वासन दिया, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के धरने को भाकियू (चढूनी) ने समर्थन दिया। धरने पर राजपाल भगत, विवेक चौधरी, शिवम चौधरी, राजीव, दिलशाद, भीम सिंह, वेद प्रकाश, राकेश, बृजपाल, रोहित, यशपाल, गजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, मोहित, सोनू, लोकेंद्र, शमशाद, देवेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, अतुल वेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed