फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' protest continues, toll not allowed to start

Bijnor News: किसानों का विरोध बरकरार, चालू नहीं होने दिया टोल

Fri, 05 Jul 2024 05:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues, toll not allowed to start
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा में स्थित टोल प्लाजा पर के पास अधूर का
बिजनौर। फोरलेन हाईवे के आधे अधूरे निर्माण पर टोल वसूली को लेकर किसानों का विरोध बरकरार बना हुआ है। भनेड़ा टोल प्लाजा पर किसान डटे हुए हैं और धरना प्रदर्शन जारी रहा है। उधर, भीम आर्मी ने भी किसानों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया और निर्माण पूरा करने के बाद ही टोल लिए जाने की मांग को दोहराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, टोल वसूली के लिए पहुंचे हुए कर्मियों को भी प्लाजा में घुसने नहीं दिया जा रहा है। भाकियू टिकैत गुट के मंडल मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर ने कहा कि धरना अनिश्चितकालीन है। कहा कि आधे अधूरे काम को पूरा कर दो और टोल टैक्स वसूल लो। कहा कि टोल प्लाजा पर अभी तक शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं है, रेस्ट रूम नहीं है। प्राथमिक चिकित्सा के लिए कोई साधन नहीं है और तमाम सुविधाएं अभी तक मिलने वाली नहीं है। ऐसे में टोल प्जाला पर टैक्स की वसूली किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

धरने के तीसरे दिन मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी, जिला उपाध्यक्ष बिजनौर चौधरी मुनेंद्र सिंह, प्रांतीय नेता अजय बालियान, तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष नजीबाबाद अवनीश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष किरतपुर ऋषिपाल सिंह, जिला सचिव योगेंद्र सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष रवि शेखर तोमर, युवा जिला सचिव सोहित छिल्लर, गजेंद्र सिंह, राहुल पंडित्त, मसरूर शेख, भीम आर्मी से अशरफ जमील, फाहत खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------










भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता आदिल जैदी ने कहा कि मेरठ-पौड़ी मार्ग बिजनौर सर्विस रोड से भनेड़ा टोल प्लाजा तक अनेक स्थानों पर पूल निर्माण अधूरा है, सड़क भी टूटी हुई है। आधा अधूरा निर्माण के बाद टोल वसूलना न्यायोचित नहीं है। आदिल जैदी ने कहा कि हम तब तक डटे रहेंगे जब तक निर्माण मुकम्मल नहीं हो जाता है।


















आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा नेता एवं अधिवक्ता अशरफ जमील ने कहा कि बिना सुविधा दिए शुल्क वसूलना हठधर्मिता है। भाकियू ने जनहित में धरना दिया, जिसका मैं व्यक्तिगत समर्थन करता हूं। नेशनल हाईवे मार्ग का मुकम्मल निर्माण हो तब टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूला जाए। अशरफ जमील ने कहा कि भाकियू का धरना जनहित में है।

------------------
धरना लगा तो निर्माण कंपनी ने ली टूटी सड़क की सुध
फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए गांव देहात के खेतों से मिट्टी उठाई गई थी। मिट्टी के भरे हुए डंपर दौड़ने की वजह से भनेड़ा से खेड़ीभोजपुर वाया जटनीवाला संपर्क मार्ग टूट गया था। पिछले काफी समय से कई गांव के लोग परेशान थे। जिसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग भी तैयार नहीं था। अब टोल प्लाजा पर लगे धरना प्रदर्शन में यह मु्द्दा उठा तो हाईवे निर्माण कंपनी ने ग्रामीण संपर्क मार्ग की सुध ली। बृहस्पतिवार को उक्त सड़क निर्माण के लिए आधार तैयार किए जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed