{"_id":"674e14240249feaba300e614","slug":"farmers-protest-at-pwd-office-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-137234-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीडब्ल्यूडी दफ्तर पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीडब्ल्यूडी दफ्तर पर किसानों का धरना
Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के लोक निर्माण परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देते किसान। (स्रोत-संवाद)
बिजनौर, नजीबाबाद। नेकपुर से जोगीरम्पुरी तक बदहाल मार्ग पर आश्वासन के बाद मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर किसानों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता सोमवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना है कि नेकपुर से जोगीरम्पुरी तक मार्ग बदहाल है। स्कूली बच्चों और क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
किसानों ने लोनिवि से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग थी। पूर्व में किसानों के धरने के दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने 30 नवंबर तक मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों ने सोमवार को लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों ने लोक निर्माण विभाग पर हाल ही में किए गए सड़कों के मरम्मत कार्याें में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। किसानों ने बाजोपुर से गजरौला पाईमार सहित नवनिर्मित मार्ग और मार्ग मरम्मत कार्याें की जांच कराने की मांग की।
धरने पर महिपाल सिंह, जितेंद्र हुड्डा, कुलदीप मोर, शहजाद मलिक, जैकी मलिक, विपिन ठाकुर, मो.कादिर, सुरेंद्र सिंह गोपी, नरपाल सिंह, अभिनव अग्रवाल, सतपाल शर्मा, जगबीर सिंह, आदेश कुमार, फूल सिंह, तेजपाल, सहदेव सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।