फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers organization submitted memorandum to SDM

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers organization submitted memorandum to SDM
नजीबाबाद(बिजनौर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं सहित गांव भोगपुर में गुलदार प्रकरण छाया रहा। चौधरी महीपाल सिंह ने कहा कि गुलदार प्रकरण में प्रशासन ग्रामवासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका उत्पीड़न करता है तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान-मजदूर आंदोलनात्मक कार्रवाई को विवश होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का मासिक पंचायत तहसील परिसर में भूदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी चौधरी महीपाल सिंह ने कहा कि किसान बकाया गन्ना भुगतान सहित अनेक समस्याओं से घिरा है। सरकार और चीनी मिल मालिकों की मिलीभगत से किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं कराया जा रहा है। किसानों के सामने आर्थिक संकट है। उन्होंने कहा कि गांव भोगपुर में छह जनवरी को गुलदार द्वारा छात्र प्रशांत को मारने की घटना दुखद है। जनाक्रोश में गुलदार के मारे जाने पर वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामवासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में सक्रियता दिखाई है। हालांकि वन विभाग ने वन कर्मियों की निष्क्रियता मानते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित किया है। महीपाल सिंह ने कहा कि गुलदार प्रकरण में प्रशासन ने ग्रामवासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों ने एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने और भोगपुर के गुलदार प्रकरण में ग्रामवासियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न किए जाने की मांग की। इस मौके पर यशपाल चौधरी, यामीन, मोहम्मद साबिर, देवेंद्र सिंह, सोहित, विजयपाल, राहुल, शांति स्वरूप, उपेंद्र राठी, अमित पाल, विनित, ईश्वर सिंह, ललित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed