फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers of Dhampur participated in tractor rally on Ghazipur border

गाजीपुर बार्डर पर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए धामपुर के किसान

Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Dhampur participated in tractor rally on Ghazipur border
04ड्ढ दिल्ली आंदोलन में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के साथ स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष - फोटो : DHAMPUR
गाजीपुर बार्डर पर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए धामपुर के किसान
विज्ञापन

धामपुर। दिल्ली में गाजीपुर बार्डर से निकली किसान ट्रैक्टर रैली में धामपुर के किसान प्रदेश के अन्य जिलों से पीछे नहीं रहे। धामपुर तहसील क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को स्योहारा ब्लॉक के भाकियू अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली में तिरंगे के साथ आंदोलन का मोर्चा थामा।

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने दिल्ली से वार्ता के दौरान बताया कि किसानों ने राष्ट्रीय हाईकमान के आदेश पर बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन के 42 वें दिन गाजीपुर बॉर्डर से पल्लव तक ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। अब तक के इतिहास में पहली बार सरकार को जगाने के लिए देश का किसान तरह-तरह के आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस आंदोलन में गाजीपुर बॉर्डर से पल्लव तक हजारों की संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। बताया गया कि अब किसानों ने 26 जनवरी के मौके पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। 26 जनवरी को किसान हजारों ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर लालकिले पर कूच करेंगे और वहीं परेड में शामिल होंगे। हर किसान के हाथ में तिरंगा और भाकियू का झंडा होगा। ट्रैक्टरों पर भी तिरंगा और भाकियू का झंडा लहराएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से तीनों कृषि कानूनों को किसान हित में निरस्त करने की मांग की। यह कानून किसानों के हित में नहीं है। उनके साथ आंदोलन में धामपुर तहसील की ओर से ब्लॉक स्योहारा से हरिराज सिंह, भोले, सोनू चौधरी, कविराज सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed