फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers made the Executive Engineer sit on dharna for two hours

Bijnor News: किसानों ने अधिशासी अभियंता को दो घंटे धरने पर बैठाया

Sat, 18 Jul 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers made the Executive Engineer sit on dharna for two hours
धामपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को तहसील में हुई मासिक पंचायत में तहसील अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 10 दिन के भीतर समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन को चेताया। कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गंगवार को अपने बीच करीब दो घंटे तक बैठाए रखा। 10 दिन के भीतर समाधान न होने पर उनके दफ्तर के बाहर आंदोलन का ऐलान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील में संपन्न पंचायत में शैलेंद्र चौहान ने कहा कि निगम के अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बार-बार समझाने के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। हरिराज सिंह जाट ने कहा कि पिछले दिनों गांव सरकड़ा में निगम अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार लाने को आंदोलन कर रहे कुछ किसानों के खिलाफ पुलिस में झूठी प्राथमिकी दर्ज करा दी। कई बार वार्ता के बाद भी अधिकारी प्राथमिकी निरस्त कराने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व तहसील अध्यक्ष कविराज ने कहा कि फोन करने पर निगम के अधिकारी कोई जवाब नहीं देते। किसी किसान का ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो वह ट्रांसफार्मर बदलने से पहले उसके नलकूप की बिजली की चेकिंग करने को धमकाते हैं। रामकुमार सिंह ने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर शेरकोट, धामपुर आदि पुलिस थानों में दर्ज प्राथमिकी को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज होगा।

अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिया है कि 10 दिन के भीतर उनके स्तर से समस्याओं का समाधान करा देंगे। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश आह्वान पर यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता रामकुमार सिंह तथा संचालन कविराज सिंह व शीशपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed