{"_id":"65a451fb60ed2b8dd00d405c","slug":"farmers-laborers-will-bring-change-in-2024-vijendra-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-17632-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर - किसान-मजदूर करेंगे 2024 में परिवर्तन : विजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर - किसान-मजदूर करेंगे 2024 में परिवर्तन : विजेंद्र
Mon, 15 Jan 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर पहुंची किसान सम्मान यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- बोले वक्ता उत्तर प्रदेश का किसान अपने को कर रहा ठगा महसूस
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब एवं पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर लोकसभा चुनाव 2024 में परिवर्तन ला रहा है। कहा कि किसानों को अपनी गन्ना फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं, तो किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी।
ये बात लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने रविवार देर शाम एक बैंक्वेटहाॅल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि लोकदल की किसान सम्मान यात्रा सभी वर्गों का सैलाब उमड़ रहा है। इससे विपक्षी बौखलाए हुए हैं। किसानों की अनदेखी करने वालों के लिए यात्रा खतरे की घंटी है। क्योंकि लोकदल ही किसानों के सम्मान, खुशहाली की लड़ाई लड़ रहा है। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों को दूसरे प्रदेशों के बराबर गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। प्रदेश के किसानों के गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। उन्होंने सत्तधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को वाजिब दाम न मिलना, वायदे के बावजूद किसानों की फसलों पर एमएसपी कानून नहीं बनना, लगातार खाद बीज व बिजली के दाम बढ़ाने से किसान परिवार परेशान है।
उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर लोकदल लोकसभा चुनाव में है। उनकी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कहा कि बिजनौर की जनता को सम्मान दिलाया जाएगा। उनकी पार्टी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह नीलकंड ने पार्टी की नीतियों को बताया और कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में बढ़ी है। इससे पहले मवाना से हस्तिनापुर होते हुए बिजनौर पहुंची किसान सम्मान यात्रा का पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। किसान सम्मान यात्रा में अनेक ट्रैक्टर-ट्राॅली व गाड़ियों का काफिला शामिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार, सुरजीत धनकड़, नरेश पाल, कमलजीत सिंह, ऋषभ सिंह, युसूफ जैदी आदि रहे।