फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers jam at many places including highway

किसानों के धरना-प्रदर्शन से लंबी दूरी के यात्री हुए हलकान

Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers jam at many places including highway
मंडावली क्षेत्र के एनएच-74 पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : NAZIBABAD
हाईवे सहित कई स्थानों पर किसानों का जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली/नांगलसोती/जलालाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने हरिद्वार मार्ग स्थित मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र सहित कई स्थानों पर जाम लगाया।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव मंदिर के निकट भाकियू के चौ.बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, ठाकुर गजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह राठी, अवनीश कुमार, जसवंत सिंह, शरीफ अहमद के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम कर धरना दिया।
विज्ञापन

भगीरथ सिंह की अध्यक्षता और अवनीश कुमार के संचालन में आयोजित धरना सभा आयोजित की गई और बाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने ज्ञापन सौंपा गया। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह के नेतृत्व में दोएजवाली क्षेत्र में, भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सहरावत के नेतृत्व में नांगलसोती के बस स्टैंड चौक पर जाम लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों और एंबुलेंस को निकाला
नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में जाम के दौरान किसानों ने स्कूल के वाहनों और एंबुलेंस आदि को निकालने के लिए विशेष ध्यान दिया। उधर किसानों के प्रदर्शन से लंबी दूरी के वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कुछ वाहन बाइपास तथा अन्य मार्गों से होकर पुलिस प्रशासन ने गुजारे।

नांगलसोती के बस स्टैंड पर धरना देते किसान।

नांगलसोती के बस स्टैंड पर धरना देते किसान।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती के खानपुर तिराहे पर धरने पर बैठे किसान।

नांगलसोती के खानपुर तिराहे पर धरने पर बैठे किसान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed