{"_id":"6960e03866b1abb54d09ec14","slug":"farmers-hold-foot-march-and-protest-in-najibabad-over-demands-bku-tikait-leads-agitation-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद में किसानों का पैदल मार्च, मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद में किसानों का पैदल मार्च, मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन
Fri, 09 Jan 2026 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:33 PM IST
सार
नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने डीएफओ कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। किसानों ने वन विभाग पर फसल नष्ट करने और शोषण के आरोप लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएफओ कार्यालय से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
हाथों में गन्ना लेकर निकाला पैदल मार्च
प्रदर्शन के दौरान किसान हाथों में गन्ना लेकर पैदल मार्च करते नजर आए। किसानों ने तहसील परिसर पहुंचकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की अगुवाई
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान सहित सैकड़ों किसान डीएफओ कार्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
फसल नष्ट करने का आरोप
किसानों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उनकी फसलों को नष्ट कर दिया गया है और शेष फसल को काटने की अनुमति भी नहीं दी जा रही। इसके अलावा किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से उनमें भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
किसानों ने प्रदर्शन के दौरान
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने
किसानों को राजस्व विभाग की भूमि देने
शेष फसल को किसानों के सुपुर्द करने की मांग उठाई।