फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers expressed anger by burning sugarcane

किसानों ने गन्ना जलाकर रोष जताया

Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger by burning sugarcane
स्योहारा। शुगर मिल द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान न कराने आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने थाना चौराहे पर गन्ने की होली जलाकर रोष व्यक्त किया। थाने पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपते हुए जल्द ही किसानों का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होने के एक माह बाद भी गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को कोई भुगतान न होने से आक्रोशित किसान भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैट के नेतृत्व में थाना चौराहा पर पहुंचे। भुगतान न मिलने पर गन्ने की होली जला कर अपना रोष व्यक्त किया। इसके बाद किसान थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं दिया गया तो यूनियन नौ दिसंबर को मिल गेट के सामने अनिश्चित धरने पर बैठ जाएगी। त्रिवेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, दीपक चौहान, शफीक अहमद, गज राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed