फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated in the Collectorate in support of their demands

Bijnor News: मांगों के समर्थन में किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in the Collectorate in support of their demands
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू लोकश​क्ति के कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आंदोलित पंजाब के किसानों को शम्भू, खिनौरी बार्डर से जबरन उठाने, गिरफ्तार करने का विरोध किया। गन्ना मूल्य भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति की बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में पंचायत हुई। पंचायत में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। साथ ही उनकी समस्याओं के निदान पर चर्चा की। पंचायत में पंजाब के बार्डर से किसानों को गिरफ्तार करने और जबरदस्ती धरने का विरोध किया। कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में किसान प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि सरकारों द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है। न तो किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलता और न ही समय से भुगतान मिलता है।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारों को उद्योगपतियों की चिंता है। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं होती है। किसानों ने बेसहारा गोवंश और जंगली पशुओं से किसान परेशान है। बाद में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। बाद में पंजाब के किसानों की अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में एक मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपा। उन्होंने किसानों कि अविलंब रिहाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंचायत धरने पर रहे उपस्थित
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, जग्गन अली, चौधरी सतबीर सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, रामकुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार, महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, नरेश कुमार, राहुल चौधरी आदि रहे।

- ये रहीं मुख्य मांगें
- शंभू और खिनौरी बार्डर पर गिरफ्तार किसानों को ससम्मान अविलंब रिहा करने।
- गन्ना पेराई सत्र 2024 - 2025 में किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल वोनस देने।
- सभी शुगर मिलों व उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली पूर्ण रूप से बंद कराने।
- निजी नलकूपों पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर नहीं लगवाने और रोक लगाने की मांग।
- प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की जांच की जाए।
- एमएसपी पर गारंटी कानून व किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed