फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated at power substation

किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया

Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at power substation
किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिक्कावाला विद्युत उपकेंद्र पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके पश्चात डीएम को संबोधित एक ज्ञापन विद्युत निगम के जेई को सौंपा गया।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष महल सिंह के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता भिक्कावाला बिजलीघर पर एकत्र हुए। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन जेई गजेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम केहरीपुर व किरतपुर में घरेलू बत्ती, पंखा के लिए अलग फीडर न होने के कारण उपभोक्ताओं को एक ही फीडर पर 18 घंटे की जा रही आपूर्ति को बिना कारण बताए बंद कर दिया गया। जब तक स्थायी व्यवस्था न हो पहले की तरह विद्युत आपूर्ति सुविधा दी जाए, आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए आदि मांगे रही। साथ ही चेताया कि यदि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह, जगदीप सिंह, गुरचरण सिंह, विजय कुमार तथा सतनाम सिंह आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed