फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demanded a price of Rs 800 per quintal for sugarcane

Bijnor News: किसानों ने 800 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मांगा

Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded a price of Rs 800 per quintal for sugarcane
धामपुर। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से चीनी मिलों के चालू होने से पहले 800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव घोषित करने की मांग की। बृहस्पतिवार को तहसील में पंचायत में तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि जंगली जानवरों ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने तो अति कर दी है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी घरेलू बिजली के बिलों को ठीक नहीं किया जा रहा। अफजलगढ़ क्षेत्र में पीली डैम निर्माण में अधिग्रहित भूमि का अभी तक संबंधित सैकड़ों किसानों को सिंचाई विभाग ने मुआवजा नहीं दिया। जिला उपाध्यक्ष कविराज सिंह ने नहटौर में गाटा संख्या 697 चकमार्ग एवं तालाब को कब्जा कराने, तहसील में जो अधिकारी और कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से जमे हैं, उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री ज्ञापन उप जिला अधिकारी नितिन कुमार को सौंपा। निजामुद्दीन, महेंद्र पाल सिंह, दिनेश शेखावत, देवेंद्र कौशिक, विनोद कुमार सिंह, पदम सिंह, विनोद, सरदार हरि सिंह, राजेंद्र चौधरी, रिंकू राठी, विशाल डबास, मलखान सिंह, जितेंद्र सिंह, आलोक कुमार, शैलेंद्र चौहान, गजराम सिंह, रमेश शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed