{"_id":"6a4fe95e92f2975c4a0ef880","slug":"farmers-cut-off-electricity-supply-to-the-pwd-office-protest-continues-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-184581-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने लोनिवि कार्यालय की बिजली काटी, धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने लोनिवि कार्यालय की बिजली काटी, धरना जारी
विज्ञापन
नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा संपर्क मार्गों को मानकों के विपरीत बनाने, खस्ताहाल मार्गों की जांच कराने को लेकर भाकियू टिकैत का लोनिवि कार्यालय पर धरना दसवें दिन जारी रहा। सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने नारेबाजी की और बृहस्पतिवार को कार्यालय की बिजली काट दी।
भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, जिला महासचिव नरदेव सिंह, जयप्रकाश राजपूत, सत्यम तोमर के नेतृत्व में किसानों ने दसवें दिन भारी वर्षा के बावजूद धरना देते हुए नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने धरना प्रदर्शन के प्रति लोनिवि अधिकारियों और प्रशासन के उदासीन रवैया के विरोध में कार्यालय परिसर की बिजली काट दी, जिससे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।
किसान नेता दिनेश कुमार का आरोप था कि बुधवार की देर रात्रि भारी वर्षा के बीच धरना स्थल पर जलभराव हो गया। अचानक बिजली के बोर्ड में करंट आने से किसान करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। किसानों ने मौसम को देखते हुए अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर अस्थाई व्यवस्था की।
विज्ञापन
तहसीलदार संतोष कुमार यादव ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों से वार्ता की। किसानों ने सड़क निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच होने और संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में सुमित कुमार, देवदत्त शर्मा, अमरीश कुमार, मोहित, बलजीत, राहुल, सोनू गिरीराज, अमित आदि किसान शामिल रहे।