{"_id":"601c3fd78ebc3e49f53fbc36","slug":"farmers-contacted-for-flywheel-jam-dhampur-news-mrt523778630","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम के लिए किसानों से संपर्क किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम के लिए किसानों से संपर्क किया
विज्ञापन
चक्का जाम के लिए किसानों से संपर्क किया
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान आंदोलन को और तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने किसानों से संपर्क कर छह फरवरी को चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की है।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि वह साथियों के साथ आंदोलन में डटे हुए हैं। राष्ट्रीय आह्वान पर छह फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा। जिसमें स्योहारा ब्लॉक में दो प्वाइंट स्योहारा थाना चौराहा और बुढ़नपुर नहर का पुल हैं। आरोप लगाया कि किसानों को दिल्ली में आंदोलन करते हुए 71 दिन बीत गए। लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। जिसे जगाने के लिए दुबारा चक्का जाम का ऐलान किया है। आंदोलन में उनके साथ दीपू ढाका, ओमपाल सिंह, विकुल कुमार, सोनू शामिल है।
धामपुर तहसील के भाकियू अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि धामपुर ब्लाक क्षेत्र में छह फरवरी को किसानों द्वारा नहटौर मार्ग पर प्रयास तिराहे पर, हाईवे 74 पर आरएसएम कालेज के तिराहे और नूरपुर मार्ग पर नींदडू पुलिस चौकी पर 11 बजे से चक्का जाम होगा। अधिक से अधिक किसानों से भाग लेने की अपील की है।