{"_id":"5ffdef798ebc3e2e3d59f427","slug":"farmers-can-also-buy-subsidized-instruments-at-the-fair-bijnor-news-mrt5202211193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में भी खरीद सकते हैं सब्सिडी वाले यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में भी खरीद सकते हैं सब्सिडी वाले यंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मेले में भी खरीद सकते हैं सब्सिडी वाले यंत्र
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि 13 जनवरी को विकास खंड नूरपुर, हल्दौर व धामपुर में किसान मिशन कल्याण कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी, किसान मेला व प्रदर्शनी आयोजित होंगे। इसमें सरकारी विभागों के अलावा निजी कंपनियों के भी यंत्रों के स्टॉल लगाए जाएंगे। कहा कि किसान मेले में दस हजार रुपये तक अनुमन्य अनुदान वाले कृषि यंत्र जिनका लक्ष्य जिले में शेष है, किसान सीधे खरीद सकते हैं। बैट्री चालित स्प्रे मशीन, लपेटा पाइप व तिरपाल खरीद सकते हैं। किसान अधिक से अधिक संख्या में मेलों में आकर लाभ कमाएं और तकनीकी जानकारी प्राप्त करें।