फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers camped in the Collectorate regarding Guldar-free Bijnor

Bijnor News: गुलदार मुक्त बिजनौर को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में डाला डेरा

Fri, 04 Aug 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers camped in the Collectorate regarding Guldar-free Bijnor
बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे किसान।
- किसान नेताओं ने अफसरों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार मुक्त बिजनौर को लेकर भाकियू के पदाधिकारी व किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए। धरने पर गुलदार के साथ बिलाई मिल के बकाया भुगतान मुद्दा भी छाया रहा। किसान नेताओं ने प्रशासन व वन विभाग के अफसरों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनेक किसान बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए। वहां से किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने गुलदार के हमले, बिलाई के बकाया भुगतान, जर्जर तार आदि मुद्दों पर चर्चा की और उनके निदान की मांग की। धरने पर मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन व विभाग के अफसर वादाखिलाफी कर रहे हैं। अपने वादों को पूरा करने, बिजनौर को गुलदार मुक्त करने की बात कही।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर रामौतार सिंह, होशियार सिंह ने कहा कि नरभक्षी गुलदार इंसानों पर हमले कर मार रहा है और व्यवस्था लाचार दिखाई दे रही हैं। धरने पर राजेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, सुनील प्रधान, अमित कुमार, मास्टर विजय पाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, डॉ. विजय सिंह, कोमल सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मुद्दे
- गुलदारों को वन्य क्षेत्र में संरक्षित कर कृषि भूमि क्षेत्र को मुक्त किया जाए
- बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाए
- बिलाई चीनी मिल का समस्त बकाया भुगतान एक साथ कराया जाए
विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक में उठाया मुद्दा
जनपद बिजनौर में नरभक्षी गुलदार के हमले से मरे 13 इंसानों की समस्या को रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक में उठाया। चंदन चौहान ने कहा कि गुलदार हमले कर किसानों को मार रहा है। इस भय के चलते किसान खेतों पर नहीं पहुंच रहे है। गुलदार के आतंक से जिले को मुक्त कराया जाए।

भाकियू अ पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
अफजलगढ़। भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष महल सिंह के नेतृत्व किसानों ने विधायक कुंवर सुशांत सिंह को संबोधित ज्ञापन ब्लाॅक प्रमुख को सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों को गुलदार के आतंक से निजात दिलवाए जाने एवं उचित समाधान की मांग की गई। इस मौके पर कुलवेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गजराज सिंह, अनिल त्यागी, मुस्तकीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed