फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burnt sugarcane on Holi, demonstrated

Bijnor News: किसानोें ने गन्ने की जलाई होली, किया प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt sugarcane on Holi, demonstrated
नजीबाबाद तहसील परिसर में गन्ना जलाकर प्रदर्शन करते किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिजनौर, नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में तहसील के बाहर गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक मिर्जापुर सैद में तोड़ी गई दुकानों के मामले में जांच नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष चौ.महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। गांव मिर्जापुर सैद में पट्टे की जमीन पर बनी दुकानों को अवैध रूप से तोड़ने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। यदि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन को उग्र करेंगे।
विज्ञापन


उधर, कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के जिलाध्यक्ष विक्रम शास्त्री, जिला महासचिव नरदेव सिंह की उपस्थिति में गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने सहित कई मांगों को लेकर तहसील के बाहर गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष पंडित देवदत्त शर्मा, हरजिंदर, चौ.बलजीत सिंह, डॉ.विजयपाल, ऋषिपाल सिंह, दिनेश, निरंजन, रामभजन, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह सहित कई किसान और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed