फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers blocked the highway, traffic stopped for four hours

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोटा महादेव मंदिर पर किसानों ने लगाया जाम

Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway, traffic stopped for four hours
किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम, चार घंटे यातायात ठप
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने मोटा महादेव मंदिर के निकट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के चलते लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात ठप रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान किसान नेताओं ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव स्वयंभू सिद्घपीठ मंदिर के निकट हाईवे पर बैठकर जाम लगाया। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान, विनोद परमार, ठाकुर गजेंद्र सिंह, बाबूराम तोमर, अवनीश कुमार, चौधरी रूकन सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताया। किसानों ने चेतावनी दी जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता किसानों का विरोध जारी रहेगा। किसानों की ओर से एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित कृषि कानून वापस लेने, किसानों के खिलाफ लिखाए मुकदमे बिना शर्त वापस लेने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात ठप
धरना प्रदर्शन में दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, सत्यपाल सिंह, बालेंद्र कुमार, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार, नफीस अहमद, रविंद्र सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए। किसानों के प्रदर्शन के कारण प्रशासन ने भारी वाहनों का आवागमन प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रोक दिया। उधर, लंबी दूरी के वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को जाम के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। अनेक छोटे वाहन लंबी दूरी तय कर नहर पटरी मार्ग, गांव आदि से गुजरते हुए गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed