फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers blocked the highway, stopped sugarcane vehicles

Bijnor News: किसानों ने किया हाईवे जाम, गन्ना वाहनों को रोका

Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway, stopped sugarcane vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलसोती। सैदपुरी के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र की समस्या के निस्तारण के लिए धरना दिया। बिजनौर-मंडावली हाइवे पर घंटों जाम लगाए रखा और चीनी मिल के गन्ना वाहनों को रोक दिया। गन्ना महाप्रबंधक और गन्ना समिति सचिव के पूर्व की भांति क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।

किसानों का कहना था कि गांव जालपुर और नांगलसोती में बरकातपुर चीनी मिल क्रय केंद्र लगे हुए हैं। बीते सालों से सैदपुरी के किसानों का गन्ना जालपुर और नांगलसोती के गन्ना क्रय केंद्र पर तोला जाता था, लेकिन इस सत्र में कुछ किसानों के कहने पर गन्ना समिति सचिव ने दोनों क्रय केंद्रों पर सैदपुरी के किसानों का गन्ना तौलने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


किसानों को समझाने पहुंचे गन्ना समिति सचिव विजय कुमार शुक्ला को किसानोें ने देर शाम तक अपने बीच बैठाए रखा। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने किसानों के धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्रों पर पूर्व की भांति सैदपुरी के किसानों की गन्ना तौल शुरू कराने के आश्वासन दिया। आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर लिया।

जग्गन अली, अरुण कुमार, डॉ.लड़्डन, शोएब, सलीम, जशवंत, वसी हैदर, जाकिर अली, गुड्डू आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed