फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers at home will copy posted

किसानों को घर बैठे मिलेगी खतौनी की नकल

Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers at home will copy posted
ऑनलाइन भूलेख साॅफ्टवेयर का शुभारंभ करती डीएम बी चन्द्रकला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  किसानों को अब खतौनी लेने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं काटने होंगे। किसान घर बैठे अपनी खतौनी की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही जमीन का क्रय-विक्रय होने पर अमलदरामद की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी। दाखिल खारिज होने पर किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा जाएगा। वेब आधारित ऑनलाइन भूलेख साफ्टवेयर सभी तहसीलों में लागू करने वाला बिजनौर सूबे का पहला जिला बन गया है। डीएम बी चंद्रकला ने इस प्रणाली का सोमवार को तहसील में उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी जनसेवा केंद्र या नेट बैंकिंग से भी खतौनी की डिजीटल हस्ताक्षरित खतौनी किसी भी समय प्राप्त की जा सकती है। इससे किसान की भूमि पर कोई दूसरा व्यक्ति ऋण नहीं ले सकेगा। http;//upbhulekh.gov.in से खतौनी प्राप्त की जा सकती है। खुद किसान को भी बैंक से ऋण लेने में किसी तरह की असुविधा  नहीं होगी। साफ्टवेयर पर  किसान की खतौनी खुद ही अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि किसान की खतौनी को मोबाइल व आधार नंबर से भी जोड़ा जाएगा। एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि खतौनी ऑनलाइन होने से बैंक में केसीसी संबंधित किसान के सभी कामों में तेजी आएगी। एसडीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार करम सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed