फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are not getting fertilizer: Malook Nagar

किसानों को नहीं मिल रहा जरूरत के हिसाब से खाद: मलूक नागर

Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting fertilizer: Malook Nagar
किसानों को नहीं मिल रहा खाद : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। खाद की कमी को लेकर सांसद मलूक नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा। मलूक नागर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि खाद न मिलने की वजह से किसान काफी परेशान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई-कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रहा है।

पिछले वर्ष भी गेहूं की बुआई के समय किसानों को खाद की किल्लत हुई थी। संसदीय स्थाई समिति के कार्मिक लोक शिकायत, विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की पांच सितंबर को हुई बैठक में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के अधिकारियों को इस विषय से अवगत कराया था। पहले किसानों के लिए बिजली फ्री होती थी, लेकिन कुछ महीनों से किसानों से यूनिट के अनुसार पूरी बिजली दर वसूली जा रही है। इसके आगे लिखा कि किसानों ने जो ऋण लिया था। उसका समय से भुगतान नहीं करने पर सात प्रतिशत पेनल्टी लगाई जा रही है। किसान की फसल अच्छी हो, इसके लिए खाद की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed