फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are confused about the ratio of trees and plants

Bijnor News: किसान पेड़ी पौधा के अनुपात के फेर में उलझे किसान

Tue, 20 Aug 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers are confused about the ratio of trees and plants
बिजनौर। आगामी गन्ना सीजन शुरू होने ने समय है। चीनी मिलों में मरम्मत कार्य चल रहा है, वहीं गन्ना विभाग चीनी मिलों के सहयोग से गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन आदि कार्य करा रहा है। वर्तमान में सर्वे प्रदर्शन गांव गांव में चल रहा है। प्रदर्शन में सबसे ज्यादा समस्या पौधा व पेड़ी की आ रही है और किसान पेड़ी और पौधे के अनुपात में उलझा हुआ है।
विज्ञापन


गन्ना सर्वे में इस बार भी पेड़ी फसल का सर्वे नहीं हुआ है। फिर भी गन्ना सर्वे में किसान पौधा और पेड़ी का अंतर होने की समस्या बता रहे हैं। गन्ना विभाग चीनी मिलों के सहयोग से जनपद के गांव गांव गन्ना सट्टा, गन्ना सर्वे प्रदर्शन का अभियान चल रहा है। जिले में यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। गन्ना विभाग के अधिकारी गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन में किसानों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारी गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, बेसिक सट्टा आदि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पौधा ज्यादा पेड़ी कम की समस्या बता रहे हैं। विभाग व चीनी मिलें कई साल से पेड़ी गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे नहीं करतीं हैं। गन्ना पौधे को ही अगले साल पेड़ी क्षेत्रफल में मान लेते हैं। इससे समय की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सीजन से पहले ही हो समस्याओं का समाधान

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी व भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही व भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि सर्वे प्रदर्शन में किसानों की गन्ना पौधा, पेड़ी की समस्या का समाधान किया जाए। सीजन में किसानों को परेशान न होना पड़े। क्योंकि अभी सर्वे बंद हुआ है और किसानों के आगे पेड़ी पौधे का अंतर कायम है। ये गन्ना सर्वे के दौरान लापरवाही सामने आ रही है।


- गांवों में हो रहा गन्ना सर्वे प्रदर्शन



गन्ना सर्वे अभियान में कर्मचारी गांव गांव जाकर सर्वे किसानों को दिखा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कहीं पेड़ी पौधे के अनुपात को लेकर समस्या है, तो उसे मौके पर ही सही किया जा रहा है। - पीएन सिंह डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed