फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers angry at closing the road

रास्ता बंद करने पर भड़के किसान

Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry at closing the road
रास्ता बंद करने पर भड़के किसान
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गांव गुलालवाली और सीतावाली के किसानों का बहुत पुरानी चकरोड को पड़ोसी किसान ने जेबीसी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी डलवाकर बंद कर दिया। भड़के किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

ग्राम गुलालवाली और सीतावाली नहर पुल से ग्राम समाज का एक आम रास्ता किसानों के खेतों पर जाता है। रास्ता नक्शे में भी दर्ज है। क्षेत्रीय किसान अमर सिंह, राम सिंह, राजगीर, विजय सिंह, कोमल सिंह, अमीचंद, महेंद्र सिंह, गणेश, दयाराम, मोहन सिंह का कहना है कि पड़ोसी किसान नजीबाबाद व जटपुरा बोंडा निवासी दिलशाद अहमद ने बृहस्पतिवार रात जेबीसी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से ग्राम समाज के रास्ते पर मिट्टी डलवाकर बंद कर दिया है। शुक्रवार को रास्ता बंद होने की सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और हंगामा काटा। किसानों ने थाना प्रभारी मंडावली और एसडीएम बृजेश कुमार सिंह से इसकी शिकायत की। किसानों ने प्रशासन से जल्द रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed