फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers and heads will protest if the tank construction site is not changed

Bijnor News: टंकी निर्माण स्थल नहीं बदला तो किसान और प्रधान करेंगे आंदोलन

Sat, 08 Jun 2024 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers and heads will protest if the tank construction site is not changed
नजीबाबाद-ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में पंचायत करते किसान और ग्राम प्रधान।
- टंकी निर्माण प्रकरण में प्रशासन और ग्रामीण जनप्रतिनिधि आमने-सामने
विज्ञापन


- ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में टंकी निर्माण स्थल को लेकर विवाद




नजीबाबाद। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में पेयजल टंकी निर्माण विवाद तूल पकड़ लिया है। किसान यूनियन और ग्राम प्रधानों की पंचायत में 13 जून को प्रकरण में आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया। उधर, प्रशासन ने ग्राम प्रधान पर जनहित की सार्वजनिक योजना में अनावश्यक रूप से अड़ंगा डालने का बात कही है।

जल जीवन मिशन की पेयजल योजना के टंकी निर्माण स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद में किसान यूनियन अराजनैतिक और ग्राम प्रधानों ने निर्माण स्थल पर शुक्रवार को पंचायत की। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि यदि निर्माण कंपनी टंकी निर्माण स्थल नहीं बदलती और जबरन टंकी निर्माण कराती है तो यूनियन कठोर निर्णय लेने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

यूनियन ने प्रकरण में 13 जून को टंकी निर्माण स्थल पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को भी ऐलान किया। किसान और ग्राम प्रधान संगठन की ओर से प्रांतीय नेता चौ.बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह, भोपाल राठी, नवीन राजपूत, धीर सिंह, सुखवीर सिंह, राकेश चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है टंकी विवाद
ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में हर घर जल योजना के तहत गाटा संख्या 178 की करीब 1090 वर्गमीटर भूमि में टंकी निर्माण कराने का प्रस्ताव करीब एक वर्ष पूर्व पास हुआ था। ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी ने निर्माण कंपनी पर बाउंड्री वॉल अधिक भूमि पर कराने और टंकी निर्माण स्थल बदलने का आरोप लगाते दो सप्ताह पूर्व टंकी निर्माण कार्य रुकवा दिया। डीपीआरओ शाश्वत आनंद और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को टंकी निर्माण विवाद प्रकरण में ग्राम प्रधान से वार्ता की, लेकिन ग्राम प्रधान और उनका पक्ष स्थान बदले जाने तक टंकी निर्माण के लिए सहमत नहीं हुआ।

पेयजल योजना के लिए टंकी निर्माण के लिए भूमि प्रस्ताव में स्वयं ग्राम प्रधान शामिल थे। ग्राम प्रधान जमीन बांटकर निर्माण कराते तो विवाद नहीं होता। ग्राम प्रधान द्वारा अनावश्यक रूप से टंकी निर्माण में अपनी सहमति देने के बावजूद बाधा उत्पन्न की जा रही है। - कमलेश कुमार, तहसीलदार

.

.

जमीन सरकारी है। जमीन छीनी नहीं जा रही। प्रधान की सहमति से प्रशासन द्वारा दी गई भूमि में सार्वजनिक हित की पेयजल योजना लागू की जा रही है। बाउंड्री वॉल, पैनल आदि के निर्माण होने के बाद ग्राम प्रधान ने टंकी निर्माण स्थल को लेकर अनुचित विवाद उठाया है।


-कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम, नजीबाबाद।

...............................

पेयजल टंकी का निर्माण स्थल को लेकर निर्माण कंपनी को पहले ही अवगत करा दिया गया था। मनमाने स्थान पर टंकी निर्माण करने से टंकी के आस-पास ग्रामीण हित के अन्य निर्माण प्रभावित होंगे।

- प्रशांत चौधरी, ग्राम प्रधान अमानुल्लापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed