फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer Protest: Farmers going to Delhi placed under house arrest

Farmer Protest: दिल्ली जाने वाले BKU तोमर के किसानों को किया नजरबंद, भाकियू टिकैत का 16 को बाजार बंद का आह्वान

Wed, 14 Feb 2024 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

हरियाणा पंजाब के किसान आंदोलन का असर पश्चिमी यूपी में भी दिखने लगा है। वेस्ट यूपी के किसानों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। वहीं भाकियू तोमर के दिल्ली कूच की घोषणा करते ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष विपिन तोमर को नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन
Farmer Protest: Farmers going to Delhi placed under house arrest
बिजनौर में नजरबंद किए गए किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एमएसपी, कर्ज माफी आदि मांगों को लेकर दिल्ली जाने वाले पंजाब के किसानों को बाॅर्डर पर रोक लिया गया। किसानों को बॉर्डर पर रोकने के लिए पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं किसान आंदोलन में शामिल होने को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर ने घोषणा की थी।

विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली किसान आंदोलन में जाने के लिए बुधवार को नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा जिलाध्यक्ष के आवास पर एकत्र हुए थे। नजीबाबाद पुलिस किसान नेताओं को उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दारुल उलूम का बड़ा एलान: नहीं होगा नेताओं का इस्तकबाल, किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से नहीं मिलेंगे उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन

नजरबंद करने पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार किसानों का शोषण कर रही है और किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं कर रही है। सरकार किसानों से किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के अगले आदेश का हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इंतजार करेंगे। इस मौके कार्यकारी जिलाध्यक्ष शीशपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश राठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, पंकज त्यागी, कपिल त्यागी, प्रमोद राठी आदि शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Kisan Andolan: दिल्ली से जम्मू तक हाईवे बंद, 46.50 करोड़ का कारोबार बाधित, फल, सब्जी-दवाओं की सप्लाई रुकी

Farmer Protest: Farmers going to Delhi placed under house arrest
नजरबंद किए गए किसान - फोटो : Amar Ujala

भाकियू टिकैत का 16 को बाजार बंद का आह्वान 
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि सरकार का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध और विभिन्न मांगों के निदान को लेकर संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया। संगठन सभी से व्यापारियों से बाजार बंद करने, खेती का कार्य नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की बात सुने और उनकी मांगों को पूरा करने का काम करें। यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ, तो संगठन किसानों के साथ खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed