फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer leaders placed under house arrest, could not burn effigies

किसान नेता किए नजरबंद, नहीं फूंक सके पुतले

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders placed under house arrest, could not burn effigies
नजीबाबाद - भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर को घर में किया नजरबंद। - फोटो : NAZIBABAD
किसान नेता किए नजरबंद, नहीं फूंक सके पुतले
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसान नेताओं को पुलिस ने उनके आवास पर दिन भर नजरबंद रखा। लखीमपुर घटना को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले फूंकने का किसानों का कार्यक्रम था।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टिकैत ग्रुप के कार्यकर्ताओं का लखीमपुर की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले फूंकने का शनिवार को कार्यक्रम था। प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तड़के से ही प्रमुख किसान नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव खाईखेड़ी निवासी किसान नेता बाबूराम तोमर, सिकंदरपुर बसी निवासी ठाकुर गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चमरौला निवासी दिनेश कुमार, सराय आलम निवासी अवनीश कुमार, जालपुर निवासी नरदेव सिंह और पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र चौधरी ने खाईखेड़ी में प्रांतीय किसान नेता बाबूराम तोमर और साथी किसानों को आवास पर नजरबंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाईखेड़ी में किसान नेता बाबूराम तोमर ने एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर मंडावली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर किसान आंदोलन पर निगाह रखी। क्षेत्रीय किसान नेता चौ.बलराम सिंह ने पुलिस को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतला फूंकने के कार्यक्रम न होने की जानकारी दी।

नजीबाबाद में एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

नजीबाबाद में एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सिकंदरपुर बसी में किसान नेताओं को घर में नजरबंद किए पुलिस।

नजीबाबाद के सिकंदरपुर बसी में किसान नेताओं को घर में नजरबंद किए पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

मंडावली के मंझाडी भट्टे पर किसान प्रदर्शन रोकने के लिए बैठी पुलिस।

मंडावली के मंझाडी भट्टे पर किसान प्रदर्शन रोकने के लिए बैठी पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed