फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer dies in bike collision

Bijnor News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in bike collision
शेरकोट। नेशनल हाईवे-74 पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे में किसान विजयपाल सिंह सैनी (55) की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला अचारजान निवासी विजयपाल सैनी पुत्र होरी सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। मनोकामना मंदिर के पास सड़क पार करते समय अफजलगढ़ से धामपुर की ओर जा रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजयपाल सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। जिनकी पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजयपाल सैनी अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां छोड़ गए। उनके तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। किसान की असमय मृत्यु से परिवार में मातम फैल गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed