{"_id":"67e6ed5aa6b500e6a30f5e24","slug":"farmer-dies-after-getting-stuck-between-buggy-and-pole-bijnor-news-c-27-1-bij1007-146125-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुग्गी और खंभे के बीच फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुग्गी और खंभे के बीच फंसकर किसान की मौत
Sat, 29 Mar 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। भैंसा-बुग्गी तथा खंभे के बीच फंसकर किसान घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजन गमजदा हैं।
ग्राम ढकौली निवासी किसान ब्रिजेश सिंह (56) पुत्र हरनाम सिंह बुधवार को भैंसे को बुग्गी में जोड़ रहा था। भैंसा बुग्गी में जुडते ही भाग लिया। खंबे तथा बुग्गी के बीच में फंसकर ब्रिजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रियों को रोते बिलखते छोड़ गया।