{"_id":"57d9a6734f1c1bef30d494cc","slug":"farm-out-of-the-five-faced-statue-of-hanuman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से निकली पंचमुखी हनुमान की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से निकली पंचमुखी हनुमान की मूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान की मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में फिरोजपुर मुबारक उर्फ नया गांव के जंगल में देवता का थला (चबूतरा) बनाने के लिए नींव खोदते समय जमीन से हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली मूर्ति निकली है। मूर्ति लाल पत्थर की बनी है। मूर्ति देखने के लिए आसपास के गांव के श्रद्धालु भी मौके पर आ गए।
सालभर पहले गांव के संजय कुमार के खेत से पंचमुखी हनुमान की धातु की मूर्ति निकली थी। इस मूर्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया था। मूर्ति निकलने वाले स्थान पर बुधवार को चबूतरा बनाने के लिए नींव खोदी जा रही थी।मिट्टी ध्यान से हटाई तो वहां हनुमान जी की मूर्ति निकली। मंडावर से जूना अखाड़े के महाराज पुरना गिरि जी महाराज के सामने मूर्ति जमीन से निकालकर धोई गई। यह मूर्ति भी पंचमुखी हनुमान जी की है।
विज्ञापन