फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fareed Don will perform the last rites of those who died of Corona

कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार करेंगे पालिका सदस्य फरीद डॉन

Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fareed Don will perform the last rites of those who died of Corona
कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार करेंगे फरीद डॉन
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना के कहर से जहां लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव के पास जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में धामपुर निवासी और पालिका परिषद के निर्वाचित पालिका सदस्य फरीद डॉन ने कोरोना पीड़ित लोगों की मदद करने और कोरोना की वजह से संबंधित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो ऐसे में व्यक्तियों के शवों को जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने स्तर से अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया है।
पालिकाध्यक्ष सदस्य फरीद डॉन ने पालिका में वार्ता के दौरान कहा कि कोरोना महामारी ने सभी को भयभीत कर दिया है। अपने ही घर परिवार के लोगों ने कोरोना महामारी से मरे व्यक्ति से मुंह मोड़ लिया है। उसका अंतिम संस्कार करना तो दूर उसके शव के पास तक जाने में गुरेज किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि यह महामारी किसी के भी साथ घटित हो सकती है। कोई इससे घबराए नहीं। उन्होंने अपने नेतृत्व में चार लोगों ताहिर, रहीश व मंजूर अहमद की टीम बनाई। उनके पास कहीं से भी मदद की सूचना आती है। तो वे टीम के साथ संबंधित व्यक्ति के घर जाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के शव को अपने स्तर से उठाकर उसका अंतिम संस्कार कराएंगे। इस सेवा के बदले किसी से कुछ नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

फरीद डॉन ने बताया कि उन्होंने हिंदू, मुसलिम और जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की मदद करने और शव का अंतिम संस्कार करने को टीम बनाई है। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 9412326815 को भी सार्वजनिक किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सेवा केवल धामपुर क्षेत्र के लिए ही नहीं। समूचे जनपदवासियों के लिए है। फोन कर उनकी कोई भी जरूरत पड़ने पर सेवा प्राप्त कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed