{"_id":"6ad6779f73d5a7e115018868","slug":"family-members-create-ruckus-before-students-funeral-bijnor-news-c-27-1-bij1029-193424-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्रा के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्रा के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
स्योहारा। फव्वारा चौक से धामपुर रोड पर बाइक की टक्कर से बीएससी की छात्रा भावना (20) की मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोमवार को अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने आरोपी बाइक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
ग्राम पीथापुर निवासी अनिल कुमार की बेटी भावना रविवार सुबह करीब 10:20 बजे अपनी सहेली के साथ पैदल कोचिंग जा रही थी। फव्वारा चौक से धामपुर रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भावना ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। भावना बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
सोमवार को अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी में देरी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में जानबूझकर टक्कर मारने के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और सोमवार दोपहर बाद भावना का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के चाचा सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।