{"_id":"6610466d32189005d8017954","slug":"faltering-steps-will-strengthen-democracy-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-121762-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लड़खड़ाते कदम मजबूत करेंगे लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लड़खड़ाते कदम मजबूत करेंगे लोकतंत्र
Sat, 06 Apr 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हैं। मगर बुजुर्ग मतदाताओं का भी हौसला कम नहीं नजर आ रहा है। बुजुर्ग लड़खड़ाते कदमों से ही लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कह रहे हैं। उधर, युवा भी लोकसभा चुनाव में अपनी अहम भागीदारी निभाने के लिए ताल ठोक रहे हैं। सभी का सपना है कि लोकतंत्र मजबूत हो अपना।
जिले में लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होने हैं। जिले में दो लोकसभा बिजनौर और नगीना सुरक्षित सीट हैं। बुजुर्ग मतदाता भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। जिले में जहां इस बार चुनाव में 37234 युवा पहली बार मतदान करेंगे। वहीं जिले की सभी आठ विधानसभा के 100 से अधिक आयु के 125 बुजुर्ग मतदाता हैं। इसके अलावा 60 से लेकर 99 साल तक के 371987 बुजुर्ग अपने मत से सांसद चुनेंगे। शुक्रवार को 85 प्लस उम्र के मतदाताओं से पोस्टल बैलट से वोट डलवाया गया। बुजुर्ग का कहना है कि मतदान करना लाेकतंत्र की पहचान है। वह वोट डालने से पीछे नहीं हटेंगे।
- लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी
बुजुर्ग मतदाता इंद्रकुमार का कहना है कि वह पिछले 50 सालों से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान करना उनका अधिकार है। अच्छे लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। सभी लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
- उम्रदराज होने पर भी जाएंगे मतदान करने
बुजुर्ग मतदाता राधेश्याम ने कहा कि चुनाव में हर बार मतदान करना चाहिए। क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखने वाले प्रतिनिधि को चुनेंगे। क्योंकि देश का विकास तभी संभव है, जब क्षेत्र में लोग खुशहाल होंगे। सभी मतदान में अपनी भागीदारी निभाएं। उम्रदराज होने के बाद भी वह मतदान करने जाएंगे।
- मतदाताओं की उम्र- मतदाताओं की संख्या
60 से 69- 232720
70 से 79- 105877
80 से 89- 28021
90 से 99- 5369
100 प्लस- 125