फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   False in bijnor

आधार नंबर से रूकेगा फर्जीवाड़ा

Mon, 12 Jun 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में आंगनबाड़ी केंद्रों और परिषदीय स्कूलों में आने वाले बच्चों की डुप्लेकेसी रोकने के लिए शासन ने आधार नंबर को हथियार बनाया है। शासन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के आधार कार्ड बनवा रहा है। 
विज्ञापन


 आधार नंबर फीड करके यह देखा जाएगा कि बच्चों के नाम दोनों जगह ही तो नहीं लिखवाए गए हैं।  बच्चों से कुपोषण दूर करने के लिए महिला बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जाती हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात महीने से लेकर छह साल तक के बच्चे आते हैं। वहीं परिषदीय स्कूलों में बच्चे के छह साल का होने के बाद एडमिशन होने का प्रावधान है, लेकिन परिषदीय स्कूलों के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गलत तरीके से आयु के मानक पूरे नहीं करने वाले बच्चों के नाम भी अपने केंद्रों में लिख लेते हैं। एक ही बच्चे के नाम दोनों जगह लिखकर फर्जीवाड़ा किया जाता है, लेकिन अब शासन ने आधार नंबर को हथियार बनाया है। प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र दोनों जगह आधार नंबर फीड किए  जा रहे हैं।
विज्ञापन

आधार नंबर फीड होने के बाद दोनों विभागों के बच्चों के आधार नंबर का मिलान कराया जाएगा। जिन बच्चों के नाम दोनों विभागों में लिखे होंगे, उनके नाम किसी एक विभाग से काटे जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार शासन के निर्देश पर दोनों विभागों के बच्चों के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed