{"_id":"60b91a4c8ebc3ef43a353f39","slug":"fake-insecticide-found-sold-shop-sealed-bijnor-news-mrt541152359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकता मिला नकली फटेरा, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकता मिला नकली फटेरा, दुकान सील
विज्ञापन
बिकता मिला नकली कीटनाशक, दुकान सील
बिजनौर। कृषि विभाग की टीम ने एक दुकान से नकली फटेरा कीटनाशक बरामद किया है। दुकान में बिना लाइसेंस के और भी खाद बेचा जा रहा था। इस मामले में दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अन्य कई खाद विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा व जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने 22 दुकानों में छापा मारा। अधिकारियों ने दुकानों के अभिलेखों व स्टॉक की जांच की। बीज के 69 और कीटनाशक रसायनों के तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इस दौरान ओवर रेटिंग, कालाबाजारी और टैगिंग का कोई मामला नहीं मिला। मैसर्स नीरज खाद भंडार/गायत्री खाद भंडार नजीबाबाद, चौधरी फर्टीलाइजर्स के मालिक दुकान बंद करके भाग गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान मैसर्स भारत बीज भंडार नजीबाबाद के गोदाम का निरीक्षण किया गया। दुकान में नकली फटेरा बिकता मिला। बिना वैध उर्वरक लाइसेंस के उर्वरकों का व्यवसाय भंडारण और बिक्री करते हुए भी पाया गया। गोदाम को सील कर सील्ड गोदाम को विक्रेता मोहम्मद शाकिर की सुपुर्दगी में दिया गया है।