फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake gutkha factory found running in banquet hall

Bijnor News: बैंक्वेट हॉल में चलती मिली फर्जी गुटखा फैक्टरी

Sun, 22 Mar 2026 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fake gutkha factory found running in banquet hall
बिजनौर/हल्दौर। क्षेत्र के फैरी बैंक्वेट हॉल में अवैध रूप से संचालित फर्जी गुटखा फैक्टरी पकड़ी गई। यहां गगन गुटखा के नाम से नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुराने रैपर में पैक गुटखा बाजार में बेचा गया।
विज्ञापन

रविवार शाम गुटखा बनाने की नकली फैक्टरी पर केंद्रीय जीएसटी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा। टीम देर रात तक बैंक्वेट हॉल में जांच करती रही। जांच के दौरान मौके से करीब तीन हजार गुटखा रैपर, पैकिंग मशीन और बड़ी मात्रा में खाली रैपर बरामद हुए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए तीन अलग-अलग नमूने भी संग्रहित किए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुराने और ब्रांडेड रैपर का इस्तेमाल कर नकली गुटखा तैयार कर रहे थे। फैक्टरी संचालक खाद्य विभाग का लाइसेंस, जीएसटी पंजीकरण सहित अन्य कोई भी विद्या दस्तावेज नहीं दिखा पाए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के लिए नमूने संग्रहित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed