फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fair concludes with Ganga Aarti

गंगा आरती के साथ मेला संपन्न

Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fair concludes with Ganga Aarti
गंगा आरती के साथ मेला संपन्न
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती गंगा घाट पर दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा आरती के साथ शनिवार को स्नान मेले का समापन हो गया।

नांगलसोती गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले दो दिवसीय गंगा स्नान मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेले में सजी मिट्टी के बर्तनों की दुकानों से महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का खूब आनंद लिया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने गंगा आरती के साथ दो दिवसीय गंगा स्नान मेले का समापन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मेला समिति संरक्षक मो. फरमान, मेला इंचार्ज सिंधुराज ने मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला अध्यक्ष मुन्ने खां को सम्मानित किया। इस अवसर पर अवनीश जोशी, प्रीतम सिंह, इरफान अहमद, मनोज शर्मा, साधु राम, गौतम, नरेंद्र सिन्हा, प्रमोद, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed