फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Facilities for passengers will increase at the station, instructions given to officers

रेलवे स्टेशन तो बहुत पुराना है, इसे तो अत्याधुनिक मॉडल में रूप में किया जाएगा विकसित: अश्विनी वैष्णव

Thu, 25 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Facilities for passengers will increase at the station, instructions given to officers
बिजनौर के धामपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मंचासीन अल्य पदाधिकार - फोटो : DHAMPUR
स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्रियों के लिए सुविधाएं, अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। रेल और इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहा की सुविधाएं बढ़ाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। यात्रियों के लिए मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और उसमें सुधार की बात कही। निरीक्षण के दौरान कई व्यापारी व किसान संगठनों ने मांगों के संबंध में रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि अत्याधुनिक मॉडल तैयार कर धामपुर रेलवे स्टेशन का विकास कराया जाएगा। साथ ही जो समस्याएं हैं, उनका भी निस्तारण किया जाएगा।
रेलमंत्री धामपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। यार्ड को देख उन्होंने यहां पर मॉडल के रूप में शेड बनवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि धामपुर स्टेशन स्टेशन को अत्याधुनिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के बाद क्षेत्र के कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

विधायक ने सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
विधायक अशोक राणा ने मंत्री को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैतरा फाटक पर अंडर पास बनाने, स्योहारा-ताजपुर रोड व नूरपुर- काशीपुर मार्ग स्थित क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनवाने, चकराजमल नहर व रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के फाटक को ओपन टू रोड कराने, धामपुर काशीपुर को जोड़ने के लिए रेल मार्ग को मंजूरी दिलाने, धामपुर को दिल्ली से जोड़ने के लिए रेल मार्ग का निर्माण कराने, रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय बनवाने, अमृतसर कोलकाता, गौरखपुर -देहरादून अप व डाउन ट्रेनों को ठहराव कराने, प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था कराने, रेलवे स्टेशन पर पानी का ओवर हैड टैंक बनवाने, ठाटजट बीएसएलएल एक्सचेंज में बैटरी बैंक की व्यवस्था करने, सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक फाइबर इंटरनेट सुविधा से जोड़ने, ग्राम पंचायतों में जन सामान्य के लिए वाईफाई की व्यवस्था निशुल्क करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क टावर स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के बाद मंत्री ने होटल में बीएसएलएल अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठक ली।

रेलवे महाप्रबंधक ने खुलवाया पब्लिक शौचालय
रेलमंत्री के स्टेशन पर पहुंचने से करीब आधा घंटा पहले महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष गंगल धामपुर पहुंचे। जीएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें गंदगी नजर आई, उसे दूर कराया। इस दौरान जैसे ही जीएम ने रेल विभाग की ओर से बने पब्लिक शौचालय को ताला लगा पाया तो उन्हें अविलंब एसएस गोपीनाथ को तलब किया और शौचालय को पब्लिक के लिए खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed