फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faces blossomed as soon as they get the certificate of victory in Dhampur

जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही खिले चेहरे

Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Faces blossomed as soon as they get the certificate of victory in Dhampur
धामपुर में जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही खिले चेहरे
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र की 97 ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान पदों की रविवार को मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा 11 बजे से होनी शुरू हो गई थी। पहला चक्र करीब तीन बजे पूरा हुआ। आरओ नौशाद हुसैन ने विजेता ग्राम प्रधानों को जीत के प्रमाण पत्र दिए। निर्वाचित होने के बाद प्रधानों ने कहा कि वे गांव के सभी जाति वर्गों के लोगों को एक साथ लेकर चलेंगे।
ग्राम सभा शेखुपुरा भावड़ा में विजेता भावना कुमारी (281 ) उपविजेता संतोष कुमारी (240 ), मोहम्मदपुर सुल्तान ग्राम सभा में राहुल कुमार विजेता (456 ), संजीव कुमार उपविजेता (241), नवादा केशों पंचायत में प्रत्याशी नरेश कुमार विजेता (601 ), जोगेंद्र सिंह उपविजेता (349 ), मकरंदपुर मानक से सर्वेश कुमारी विजेता (320), नोशयबा उपविजेता (239 ) रहीं।
विज्ञापन

ग्राम सभा पीपलसाना में जुगनु को (469) वोट मिले, आसमा 532 वोट से विजेता रहीं। सादुल्लापुर खान उर्फ मधी में भूपाल सिंह विजेता (586), त्रिरेंद्र (541) उपविजेता रहे। दौलतपुर सुक्खा से उत्तम कुमार विजेजा (358), करन सिंह उपविजेजा (234) रहे। सरकथलमाधो से कृष्णा देवी विजेजा (324), अमर सिंह उपविजेता (319) रहे, मानपुर शिवपुरी से रानी देवी विजेता (518), राखी देवी उपविजेता (451) रहीं, मीमला से शीशराम विजेता (326), अर्जुन उपविजेता (275) रहे, चकशहजानी से ईश्वर सिंह विजेता (388), राम सिंह (199) उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथाडोई से सुषमा रानी (463) विजेता, गजेंद्र सिंह (233) उपविजेता रहे। सलेमसराय में मोहन सिंह विजेता (296) व धर्मवीर सिंह 243 वोट से उपविजेता रहे। ग्राम सभा टपरौला से बेबी रानी 507 से विजेता, अलका रानी 364 वोट से उपविजेता रहीं। सलाराबाद से सविता 386 विजेता, वीर सिंह 316 वोट से उपविजेता रहे। जमालपुर उदयचंद से दयाराम सिंह 400 वोट से विजेता, अनीता 318 वोट से उपविजेता रहीं। ग्राम सभा अमखेड़ा से मृदुलेश सिंह 1109 वोट से विजेता, फिरदोस को 820 वोट से उपविजेता रहीं। कौड़ीपुरा ग्रामसभा से अशोक कुमार 299 वोट से विजेता रहे, विपिन कुमार प्रजापति 235 वोट से उपविजेता रहे।

विजेता प्रत्याशियों ने गांवों में जाकर जश्न मनाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने सख्ती के साथ रुकवा दिया। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि किसी भी हालत में किसी भी विजेता को विजयी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। वहीं, मतगणना का काम धीमी गति से होने के कारण परिणाम घोषित करने में दिक्क्त आई। गांव सरकथलमाधों के प्रत्याशी अमर सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए आरओ से दोबारा गणना कराने की मांग की। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed