फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faces blossomed after getting gas connection

गैस कनेक्शन पाकर खिल उठे चेहरे

Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Faces blossomed after getting gas connection
गैस कनेक्शन पाकर खिल उठे चेहरे
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना-2.0 का प्रधानमंत्री ने दिल्ली से और मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव उद्बोधन सुनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान लगभग 249 महिला लाभार्थियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योजना का लाभ लिया।

भारतेंद्र सिंह ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि जिन प्रवासी महिला श्रमिकों के पास निवास प्रमाण पत्र नहीं हैं, उन्हें स्वघोषणा का हलफनामा देकर गैस सिलिंडर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने संपूर्ण भारत में उज्ज्वला योजना-2.0 में एक करोड़ गैस कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्चुअल सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोरोना काल में 1800 करोड़ के नि:शुल्क गैस सिलिंडर गरीबों में बांटे गए। थैले में राशन बांटने की योजना का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ किया गया है। वर्ष 2016 तक केंद्र सरकार द्वारा 55 प्रतिशत परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। नारी सशक्तिकरण और उनके जीवन को सुलभ एवं व्यापक परिवर्तन लाने की यह योजना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की तथा संचालन सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव नारायण यादव, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी नवीन पांडेय, एलपीजी वितरक विजय अग्रवाल, वीएसएम गैस की मालिक निशा राघव, राकेश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, संजय त्यागी, दीपक गर्ग मोनू, दुष्यंत सिंह, मिथुन पंवार, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed