फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Express train canceled after standing in Chandak for five hours

Bijnor News: पांच घंटे चंदक में खड़ा रखने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को किया रद्द

Thu, 13 Jul 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Express train canceled after standing in Chandak for five hours
- करीब तीन सौ यात्रियों ने चंदक में छोड़ दी ट्रेन, बाकी ट्रेन से ही हो गए वापस
विज्ञापन

- जम्मूतवी कलकत्ता रेल ट्रेक बाधित होने की वजह से रद्द हुई ट्रेन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। जम्मूतवी कोलकाता ट्रैक पर लक्सर में बाढ़ का पानी आने से रेल यातायात बाधित हो गया। इसी वजह से डिब्रूगढ़ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को चंदक रेलवे स्टेशन पर करीब पांच घंटे तक खड़ा किया गया, इसके बाद यहीं से यह ट्रेन रद्द करते हुए वापस भेज दी गई। ट्रेन वापस जाने लगी करीब तीन सौ यात्री चंदक में ही उतर गए और आगे की यात्रा के लिए बस पकड़ ली।
बुधवार की दोपहर 11:30 बजे चंदक रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 15903 को रोका गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया गया के उत्तराखंड के लक्सर स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर पानी आने के कारण ट्रेन को रोका गया है। इस ट्रेन को लगभग पांच घंटे चंदक स्टेशन पर खड़ा करके रखा गया। बाद में रेल यातायात सुचारू नहीं होने पर साय 4:40 बजे ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन को वापस मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्री खाना, पानी के लिए बड़ी संख्या में इधर-उधर घूमते नजर आए। ट्रेन के पांच घंटे तक स्टेशन पर खड़े रहने के कारण कस्बे में स्थित फल विक्रेता और मिठाई विक्रेताओं ने स्टेशन पर यात्रियों को खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराईं। रेल रद्द होने पर सहारनपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार जाने बाली सैकड़ो सवारी स्टेशन पर ही उतरकर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी। इस दौरान तेज बारिश के चलते ट्रेन से उतरे लोगो को जगह जगह दुकानों, मकानों, में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed