{"_id":"58373acf4f1c1b462413ce40","slug":"explosion-at-power-plant-feeders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर के फीडरों में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर के फीडरों में धमाका
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हल्दौर में बिजली घर के दो फीडरों में तेज धमाका होने के बाद कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर हंगामा कर सप्लाई सुचारु करने की मांग की।
बिजलीघर के ओल्ड फीडर तथा न्यू साउथ फीडर की इनकमिंग में तेज धमाका होने पर उपकरण नष्ट हो गए। इससे बिसाठ, बल्दिया, मुकरंदपुर, नवादा तुल्ला, सुमालखेड़ी गांव की दो दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को संकट झेलना पड़ा। अमरजीत सिंह, आशु, योगेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम बिजली घर पहुंचे। बिजली घर के जेई सत्यपाल सिंह का कहना है कि तेज धमाका होने से करीब आधा दर्जन गांव की सप्लाई बंद हो गई है। दो दिन के अंदर बिजली सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी। जेई के आश्वासन पर ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।