{"_id":"61672940704dbd4f3627e2e4","slug":"expanded-the-executive-committee-of-sp-business-meeting-dhampur-news-mrt560559798","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया
विज्ञापन
धामपुर में नवनियुक्त सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपतें पूर्व मंत्री मूलच?
- फोटो : DHAMPUR
सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया
धामपुर। पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हित के लिए काम कर रही है। वर्तमान में व्यापार की स्थिति दयनीय के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
बुधवार को नौरंगाबाद स्थित पार्टी के शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव हकीम अमीरुल्ला खान उर्फ हाजी हसन की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतहर ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मोहम्मद नासिर अंसारी व मोहम्मद दानिश को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिलाल अहमद, सुनील कुमार, संजीव कुमार व कमाल अहमद सिद्दीकी को जिला सचिव बनाया गया है। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र की कार्यकारिणी में रोहित कुमार, योगेश कुमार व जितेंद्र कुमार को ब्लॉक सचिव तथा कमल कुमार ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य बने हैं।
पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव हाजी हसन खां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूती दिलाने के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें। इस अवसर पर सपा नेता लालबहादुर सिंह, नसीम राणा, अरमान अहमद, मुदित गुप्ता, फैजान अंसारी, सरदार गुरमीत सिंह जुनेजा रहे। अध्यक्षता मोहम्मद अतहर ने की। संचालन डा. गुरमीत सिंह ने किया।