फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Executive Engineers of Dhampur and Bijnor suspended

Bijnor News: धामपुर और बिजनौर के अधिशासी अभियंता निलंबित

Sun, 28 Jul 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineers of Dhampur and Bijnor suspended
धामपुर (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष के निर्देश पर प्रबंध निदेशक मेरठ ईशा दुहन ने धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता शेखर चंद और बिजनौर डिविजन टेस्ट मीटर के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगाने और कार्य में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि धामपुर में निलंबित हुए अधिशासी अभियंता शेखर चंद पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगा पाने और राजस्व वसूली को गंभीरता से न लेने के आरोप में की गई है। साथ ही उन्हें जिला सहारनपुर एसई निगम कार्यालय में संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर एमडी ऑफिस मेरठ में कार्यरत अधिशासी अभियंता धीरेंद्र प्रताप सिंह को धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय का अधिशासी अभियंता नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एमडी ने बिजनौर मीटर टेस्ट अधिशासी अभियंता मनोज कुमार शर्मा को भी लापरवाही करने पर निलंबित किया है। मीटर लगाने के कार्य में लगातार लापरवाही की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






निलंबित बाबू विकास के स्थान पर दीपक की तैनाती

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 15 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित टीजी-2 विकास कुमार के स्थान पर स्योहारा उपखंड में कार्यरत टीजी-2 दीपक कुमार को धामपुर द्वितीय डिवीजन में तैनाती दी गई है । हिदायत दी गई है कि सभी कर्मचारी भ्रष्टाचार से दूर रहकर जनता की सेवा करने का कार्य करें, ताकि निगम की छवि खराब न हो। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एंटी करप्शन टीम ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारी रविंद्र कुमार को 15 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़कर जेल भेज था। वरिष्ठ बाबू टीजी-2 विकास कुमार को भी इस मामले में निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed