{"_id":"610989f68ebc3ec3ce77781f","slug":"excellent-tenth-exam-result-bijnor-news-mrt5503340174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
नगीना के लाला राधेश्याम अकादमी में पास होने की खुशी मनाते छात्र छात्राएं और शिक्षक।
- फोटो : BIJNOR
शानदार रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम
नगीना। लाला राधेश्याम अकादमी व गोयल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा। एलआरएस की छात्रा वर्तिका सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगीना टॉप किया।
लाला राधेश्याम अकादमी के प्रबंधक संजीव अग्रवाल व डायरेक्टर प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई दसवीं में उनके स्कूल में 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी अच्छे अंकों से सफल हुए हैं। छात्रा वर्तिका सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगीना कस्बे को टॉप किया है। जबकि छात्रा शिखा भारती ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व छात्रा रितिका टांक ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उधर गोयल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकमल गोयल व प्रधानाचार्य उपकार गोयल ने बताया कि दसवीं में उनके विद्यालय में होनहार छात्र अंश कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, छात्रा गर्विता राणा व पार्थ भारद्वाज संयुक्त रुप से ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व छात्र मोहित कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
शत प्रतिशत रहा एसएस बावजा स्कूल का परिणाम
बढ़ापुर। स्थानीय एसएस बाजवा मॉडर्न एकेडमी बासोंवाला का सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। एकेडमी की छात्रा दिव्यांशी राजपूत ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा चारु ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व छात्रा रिया कुमारी ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अकादमी प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा व प्रबंधक सुरजीत सिंह बाजवा ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दी है। संवाद
नैनीताल कान्वेंट स्कूल रहा परीक्षा परिणाम अच्छा रहा
अफजलगढ़। अगवानपुर स्थित नैनीताल कान्वेंट स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। छात्र अखिल शर्मा ने 94.8 प्रतिशत नेहा गहलोत 93.8 प्रतिशत व हुमेरा ने 93 प्रतिशत अंक पाकर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रबंधक सूर्यकांत सिंह व प्रधानाचार्या रचना चौहान ने इसका श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों व अभिभावकों को दिया। संवाद