{"_id":"5dcaed828ebc3e5b6609403e","slug":"examinations-in-state-iti-from-today-bijnor-news-mrt4532470168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई में परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई में परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में परीक्षाएं आज से
बिजनौर। जिले के राजकीय आईटीआई में आज से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में करीब 473 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि ले जाने पर पाबंदी है। डीएम रमाकांत पांडेय ने परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए तहसीलदार सदर को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है।
जिले में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर और अफजलगढ़ में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इनमें शासन का एक व दो वर्षीय एससीवीटी पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें 473 छात्र प्रशिक्षार्थी हैं। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार प्रशिक्षार्थी की प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रथम चरण पूरा हो गया है। लिखित परीक्षा आज से शुरू है। परीक्षा 19 नवंबर तक चलेंगी। डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर परीक्षा केंद्र है। शासन के परीक्षा नकलविहीन कराने के सख्त निर्देश हैं। डीएम के निर्देश पर तैनात मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार निगरानी रखेंगे। परीक्षा में छात्रों के मोबाइल, कैलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध है।