फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ex-servicemen distributed flags on Flag Day

Bijnor News: झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने वितरित किए झंडे

Wed, 07 Dec 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen distributed flags on Flag Day
झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने वितरित किए झंडे
विज्ञापन

नजीबाबाद। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा, एकता और अखंडता में सशस्त्र सैनिकों की कुर्बानियों और योगदान को नमन करते हुए झंडे वितरित किए।

पूर्व सैनिक सुशील कुमार शुक्ला, विजय वीर सिंह, गंगाधर शर्मा, विजय सिंह राणा, नरपाल सिंह, कपिल सिंह राठी के नेतृत्व में झंडा वितरण अभियान चलाया गया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सीटीओ सुनील जखवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने झंडा दिवस अभियान में सहयोग किया। पूर्व सैनिकों ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के कार्यालय पहुंचकर सशस्त्र सेना का झंडा लगाया और सशस्त्र सेनाओं के राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा की। एनसीसी कैडेट्स सार्थक नरवाल, रंतिदेव, रिया राजपूत, तानिया, ध्रुव, दीप कौर, अभिनव, सार्थक, यश आदि ने पूर्व सैनिकों का सहयोग किया। पूर्व सैनिक मंडावली थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को झंडा लगाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed