{"_id":"5e4ecf7b8ebc3ef2901fa294","slug":"ex-serviceman-dies-after-being-hit-by-train-bijnor-news-mrt4700142166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव फतोलोपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सुरेंद्र सिंह (55) की बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को उनके बड़े बेटे की सगाई थी और 27 फरवरी को शादी है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
परिजनों ने बताया कि गांव के समीप रेलवे लाइन के दूसरी तरफ उनके खेत हैं। हर रोज सुबह वह अपने खेतों पर जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे प्रतिदिन की तरह वह अपने खेतों पर जा रहे थे। जब वे रेलवे ट्रैक के समीप से गुजरकर खेत पर जार रहे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेन पर उनका ध्यान नहीं गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने उनके शव को रेलवे लाइन के पास पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचित किया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार में उनके दो बेटे और पत्नी है। बुधवार को उनके बड़े बेटे अजय की सगाई हुई थी। 27 फरवरी को उसकी शादी होनी है। बेटे की शादी को लेकर वह बहुत खुश थे। अचानक हुई मौत ने परिवार की खुशी को मातम में बदल दिया।