{"_id":"66217ab542bba75e89051df7","slug":"evm-button-will-give-rise-to-the-political-leaders-on-the-political-ladder-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122405-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजनीति के सूरमाओं को सियासी सीढ़ी चढ़ाएगा ईवीएम का बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजनीति के सूरमाओं को सियासी सीढ़ी चढ़ाएगा ईवीएम का बटन
Fri, 19 Apr 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सियासी दंगल में बिजनौर लोकसभा सीट से 11 और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट से छह उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों लोकसभा के 17 उम्मीदवार प्रचार बंद होने तक मतदाताओं की चौखट पर दस्तक दे रहे थे। अब बारी जनता की है।
शुक्रवार को बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा के सभी बूथों पर ईवीएम में दबने वाला एक-एक बटन सियासी सूरमाओं को सियासत की सीढ़ी चढ़ाएगा। मतदान से पहले की आखिरी रात को भी प्रत्याशी सो नहीं पाए। देर रात तक समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए लगे रहे। पहले चरण का चुनाव शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान चालू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक होगा।
जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 3014 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जिलेभर में कुल 2723096 मतदाता हैं। बिजनौर लोकसभा सीट में शामिल पांच विधानसभा में 1733372 मतदाता शामिल हैं। वहीं नगीना लोकसभा की पांच विधानसभाओं में 1638329 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सांसद चुने गए। यह भी जरूरी है कि किसके पक्ष में ज्यादा मतदान होगा। गांव या शहर में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में भी नेताजी खूब दिखाई दिए। लेकिन जनता भी सबकुछ जानती है। जनता ने भी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के वादों को पूरी तरह से जान परख लिया। पहले चरण का मतदान तो 19 अप्रैल को होगा। पहले चरण के चुनाव का परिणाम चार जून को सामने आएगा।
विज्ञापन
- मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की दशा में इनसे भी डाल सकेंगे
- मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो वाला पेंशन दस्तावेज, सरकारी उपक्रम या विभाग से जारी पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र।