{"_id":"5f664d2f8ebc3eb72756ca0f","slug":"even-after-payment-the-princes-have-not-received-the-kit-bijnor-news-mrt502153916","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के बाद भी अब तक प्रधानों को नहीं मिली किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के बाद भी अब तक प्रधानों को नहीं मिली किट
विज्ञापन

बिजनौर। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर के बिल का भुगतान हुए काफी दिन हो गए लेकिन ये अभी तक प्रधानों को नहीं मिले हैं। उधर अमर उजाला में खबर छपने के बाद अब अधिकारी पूरे प्रकरण में लीपापोती करने में लग गए हैं। प्रधानों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी विकास खंड के अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं कि खरीदारी प्रधानों ने खुद की है। उनके द्वारा जिलास्तर पर नहीं की गई। शनिवार को कुछ ब्लॉक में पंचायत अधिकारियों को ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की किट ग्राम पंचायतों में पहुंचाने के लिए दी गईं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद से सभी सचेत हैं।
अधिकारियों ने पंचायतों के लिए अपने स्तर से फॉगिंग मशीन खरीद ली। 13 से 18 हजार रुपये मूल्य की इन मशीन मूल्य 50 हजार रुपये तक दिखाया गया है। मनमानी से ब्लॉक के अधिकारियों ने फॉगिंग मशीन खरीदी हैं। फॉगिंग मशीन के बिलों को देखकर प्रधान परेशान हैं। वह खुल कर तो कुछ नहीं बोल रहे। सब कह ये ही रहे हैं कि उनसे नहीं पूछा जा रहा। अधिकारी, सचिव मिल कर गोलमाल करने में लगें हैं। नाम न छापने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि एक दो छोड़ प्राय: सभी प्रधानों के डूंगल ( डिजीटल सिंगनेचर डिवाइस) उनके गांव के सचिव ने ले रखी है। इससे वह खरीद फरोख्त कर रहे हैं। प्रधानों को पता ही नहीं होता। माल खरीद लिया जाता है। पता तब चलता है, जब भुगतान हो जाने की बैंक से उन्हें सूचना मिलती है। कुछ ने बताया कि पहले बिल प्रधान पास करते थे। उसके बाद भुगतान होता था। अब सब डिजीटल हो गया तो इसकी भी जरूरत नहीं होती। ग्राम प्रधान परेशान हैं और अब अफसर मनमानी पर उतरे हैं। काफी ग्राम प्रधान तो पढ़े लिखे भी नहीं हैं। उन्हें बातों में उलझाकर सचिव व अफसर यह सारा खेल करने में लगे हुए हैं। प्रधानों को पता नहीं चलता और सचिव व अफसर मनमानी खरीद कर रहे हैं।
नहीं मिले ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर
अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला प्रभारी व नरूल्लापुर उदयचंद के ग्राम प्रधान इंद्रजीत चौहान का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत में ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर नहीं आया है और न ही इसकी खरीद की कोई जानकारी है। बताया कि फॉगिंग मशीन ब्लॉक के अफसरों ने खरीदकर प्रधानों को बिल भुगतान के लिए भेज दिए हैं। उनकी पंचायत में फॉगिंग मशीन का बिल 29 हजार 100 रुपये का भेजा गया है। बिल बहुत ज्यादा लग रहा है। अभी काफी प्रधानों ने इनका भुगतान नहीं किया है। प्रधान मनमाने तरीके से खरीदी गई मशीनों को लेकर परेशान हैं।